सर्वदलीय नेताओं ने किया मुकदमों का विरोध

राष्ट्रीय नागरिकता कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद किये गए प्रदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा 1600 लोगों के खिलाफ दर्ज किये गए मुकदमों का सर्वदलीय संघर्ष समिति के नेताओं ने विरोध किया है। सर्वदलीय नेताओं का कहना है कि सहारनपुर में किसी तरह की हिसा नहीं हुई तो मुकदमें क्यों दर्ज किये गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 10:52 PM (IST)
सर्वदलीय नेताओं ने किया मुकदमों का विरोध
सर्वदलीय नेताओं ने किया मुकदमों का विरोध

सहारनपुर जेएनएन। राष्ट्रीय नागरिकता कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद किये गए प्रदर्शन में पुलिस प्रशासन द्वारा 1600 लोगों के खिलाफ दर्ज किये गए मुकदमों का सर्वदलीय संघर्ष समिति के नेताओं ने विरोध किया है। सर्वदलीय नेताओं का कहना है कि सहारनपुर में किसी तरह की हिसा नहीं हुई तो मुकदमें क्यों दर्ज किये गए।

सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न दलों के नेता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। मगर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के देवबंद में होने के कारण समिति की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद समिति के नेता सिटी मजिस्ट्रेट डा. पंकज कुमार वर्मा से मिले और उनके समक्ष अपनी बात रखी। समिति में शामिल नेताओं इस बात पर नाराजगी जताई कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध शांति पूर्वक निकाला गया तो 1600 अज्ञात लोगों पर मुकदमें क्यों दर्ज किये गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने समिति को आश्वासन दिया कि उनकी बात जिलाधिकारी तक पहुंचा दी जाएगी। इस मौके पर सांसद हाजी फजलुर्रहमान, नगर विधायक संजय गर्ग, रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, राव बाबर, वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, सपा नेता अब्दुल गफूर, सैयद हस्सान, आदि नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी