हर्षोल्लास से मनाया मकर सक्रांति का पर्व

नगर में मकर सक्रांति का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में खिचड़ी व तिल के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। ठाकुर जी के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 08:02 PM (IST)
हर्षोल्लास से मनाया मकर सक्रांति का पर्व
हर्षोल्लास से मनाया मकर सक्रांति का पर्व

सहारनपुर, जेएनएन। नगर में मकर सक्रांति का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में खिचड़ी व तिल के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। ठाकुर जी के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित प्राचीन श्री राधा बल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में मंगलवार को श्री राधा नवरंगी लाल जी को मेवा युक्त खिचड़ी का भोग लगाया गया। भजन मंडली ने सुंदर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्री राधा नवरंगी लाल जी को खिचड़ी भोग रूबी शर्मा, विनय शर्मा, मणिकांत शर्मा, भव्य शर्मा द्वारा लगाया गया। इस दौरान सुखलाल गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, वेदप्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, ईशान गोयल, विकास गोयल, नवनीत लाल गोस्वामी, नीरज गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, शिवकुमार वर्मा, प्रदीप गोयल, रेखा गोयल, राजकुमार जाटव, संजय गोयल आदि मौजूद रहे। मेन बाजार स्थित श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में मकर सक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, विनोद प्रकाश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अमित तायल, अभिषेक त्यागी आदि मौजूद रहे। शास्त्री चौक स्थित श्री राधा रुक्मणि वल्लभ मंदिर परिसर में भजनों के साथ प्रभु की भक्ति की गई। ठाकुर जी व राधा रानी को गर्म वस्त्र धारण कराकर मेवा युक्त खिचड़ी एवं तिल की मिठाईयों का भोग लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित देवेन्द्र दत्त शर्मा ने मकर सक्रांति का महत्व बताया।

chat bot
आपका साथी