रास्ते के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित सात घायल

गांव रीढि़ मोहद्दीनपुर में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमें दो महिलाओं सहित दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 11:20 PM (IST)
रास्ते के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित सात घायल
रास्ते के विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं सहित सात घायल

सहारनपुर, जेएनएन। गांव रीढि़ मोहद्दीनपुर में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमें दो महिलाओं सहित दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

गांव के एक पक्ष अमित पुत्र सतवीर का कहना है कि उनके घर तक एक रास्ता जाता है, जो पुश्तैनी है। आरोप है कि अब इस रास्ते को पड़ोस के ही रविन्द्र पुत्र मांगेराम पक्ष बंद करना चाह रहे हैं। इस बारे में तीन दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। उस समय मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस व गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन मंगलवार की रात रविन्द्र पक्ष ने उन्हें गाली-गलौज की और बुधवार की सुबह उनके घर पर पहुंचकर मारपीट कर दी, जिसमें उसके अलावा उसके भाई सुमित व दीपक भी घायल हो गये, जबकि दूसरे पक्ष रविन्द्र का आरोप है कि विवाद रास्ते का नहीं है। अमित पक्ष के लोगों ने बुधवार की सुबह उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें उसके पिता मांगेराम के साथ मां व उसकी पत्नी को काफी चोटें आई है। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत लेते हुए कोतवाली लेकर पहुंची। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तक एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। -- महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर रिश्तेदार चले गए, मौत

महंगी: बीमार महिला का उपचार कराने गए रिश्तेदार उसे अस्पताल में छोड़कर शादी में चले गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

बहलोलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ठोल्ला के 40 वर्षीय गीता पत्नी बबली पिछले काफी समय से बीमार थी। पति कहीं बाहर किसी भट्ठे पर मजदूरी करता है। बताया गया कि बीमार महिला के रिश्तेदार इलाज कराने के लिए उसे सहारनपुर के निजी अस्पताल में ले गए थे। लेकिन उपचार के दौरान महिला की मौत हो जाने पर अस्पताल प्रबंधन को कोई परिचित न मिलने से महिला से मिले आधार कार्ड को देखकर तीतरो पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने मृतका का शव परिजनों को सौंप दिया,जहां परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया है। चौकी प्रभारी स्वाति रानी ने बताया कि सहारनपुर से महिला की मौत होने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिससे महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अस्पताल लाने वाले रिश्तेदार भर्ती कराकर शादी में चले गए थे।

chat bot
आपका साथी