राज्य कुराश प्रतियोगिता में छाए सहारनपुर के खिलाड़ी

सहारनपुर :उत्तर प्रदेश कुराश संघ के तत्वावधान में मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बालक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM (IST)
राज्य कुराश प्रतियोगिता में छाए सहारनपुर के खिलाड़ी
राज्य कुराश प्रतियोगिता में छाए सहारनपुर के खिलाड़ी

सहारनपुर :उत्तर प्रदेश कुराश संघ के तत्वावधान में मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बालक बालिका कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ी छाए रहे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल आठ पदकों पर कब्जा किया।

उप्र कुराश संघ महासचिव विक्रांत कश्यप ने बताया कि मुरादाबाद के नेताजी सुभाषचंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 300 कुराश खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। राज्य प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण दो रजत तथा एक कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि -44 किग्रा भार वर्ग में अंजली, -48 किग्रा में सीमा, -52 किग्रा में रोशनी, -57 किग्रा में मानसी तथा प्लस 57 किग्रा में शैली ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा -48 किग्रा भार वर्ग में अंजली व -65 किग्रा में आयूष ने रजत पदक प्राप्त किया। -55 किग्रा में सौरभ ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का स्टेडियम में फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया गया। विक्रांत ने बताया कि विजेता खिलाड़ी अक्टूबर में कर्नाटक के बेलगाम में होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम के रूप में प्रतिभाग करेंगे।। इस दौरान प्रवीण चौधरी, किरन, मोहित,अ रूण कुमार, अंशुल, रामशरण, संजीव, राजीव, दिव्यांश, सोनवीर, पूनम, मनीषा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी