नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पर गूंजी तालियां

सहारनपुर: श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा दशलक्षण पर्व पर भक्ति नृत्य संगीत कार्यक्रम अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:57 PM (IST)
नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पर गूंजी तालियां
नृत्य नाटिका की प्रस्तुति पर गूंजी तालियां

सहारनपुर: श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा दशलक्षण पर्व पर भक्ति नृत्य संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। नृत्य नाटिका व्रज की झनकार पर बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियां गूंज उठीं।

चंद्रनगर स्थित जैन मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि मेयर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, चंद्रनगर जैन समाज के अध्यक्ष डा.एके जैन, महामंत्री प्रवीण जैन ने संयुक्त रूप से भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रमोद जैन ने जिनवाणी की स्थापना की। वैष्णवी नृत्यालय के कलाकारों ने भक्ति नृत्य संगीत में मनोहारी प्रस्तुतियां दी। नृत्य नाटिका वज्र की झनकार में कलाकारों की प्रस्तुतियों पर तालियां गूंजी। संचालन अनुज जैन व रंजना नैब ने किया। समिति की ओर से अतिथियों व आशा माडर्न स्कूल की प्रबंधक आशा जैन को स्मृति चिह्न दिया गया। सभी कलाकारों को आशीष जैन ने पुरस्कार दिए। चन्द्र जैन, विशाल जैन, सुशील जैन, प्रकाश जैन, दिनेश जैन, बीएम जैन, अविनाश, वीर कुमार जैन, राजीव जैन, उमा, मीना, आशा, मीनाक्षी, रेणु, वीणा थे।

chat bot
आपका साथी