जयकारों के बीच मां दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

महानगर में कई स्थानों पर पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विधि-विधान नहर में विसर्जित किया गया। बड़ी नहर पर पानी न होने से श्रद्धालुओं को निराशा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:01 AM (IST)
जयकारों के बीच मां दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित
जयकारों के बीच मां दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

सहारनपुर, जेएनएन। महानगर में कई स्थानों पर पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विधि-विधान नहर में विसर्जित किया गया। बड़ी नहर पर पानी न होने से श्रद्धालुओं को निराशा हुई। अनेक श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए सरसावा के निकट यमुना नदी भी पहुंचे। मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

गिल कालोनी स्थित दुर्गाबाड़ी से बंगाली एसोसिएशन द्वारा मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई थी। नवरात्र में लगातार यहां पूजा-अर्चना की जा रही थी। रविवार दोपहर बाद विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। विद्वान पंडितों के सानिध्य में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूजा-अर्चना की। मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पूजा अर्चना में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चटर्जी, उपाध्यक्ष वीएन राय, डा.एमएस चटर्जी, अमित राय, राजेंद्र गांगुली, विजेंद्र भट्टाचार्य, तापस नंदी, श्यामल चटर्जी, सुजीत दास, अरूण बऊआ सहित महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। बाद में कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए एसोसिएशन के पदाधिकारी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले गए। इसके अलावा हकीकत नगर, शारदा नगर, चिलकाना रोड, गंगोह रोड, खलासी लाइन सहित विभिन्न स्थानों से अंबाला रोड बड़ी नहर पर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को नहर में पानी न होने के कारण निराशा हुई। बाद में अनेक लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए सरसावा के निकट यमुना नदी भी पहुंचे। अनेक श्रद्धालुओं में इस बात को लेकर गहरा रोष था कि नहर में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पानी नहीं छोड़ा गया।

chat bot
आपका साथी