गंगा दशहरे पर लगाई श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी

तीतरों (सहारनपुर) : ज्येष्ठ के दशहरे पर हजारों लोगों ने गंगनहर और पूर्वी यमुना नहर के संगम में डुबकी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 09:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 09:49 PM (IST)
गंगा दशहरे पर लगाई श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी
गंगा दशहरे पर लगाई श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी

तीतरों (सहारनपुर) : ज्येष्ठ के दशहरे पर हजारों लोगों ने गंगनहर और पूर्वी यमुना नहर के संगम में डुबकी लगाकर अपने इष्टदेव से पुण्य कामना की।

शुक्रवार को गर्मी के दशहरे पर नगर से पांच किलोमीटर दूरी पर गांव गंदेवड़ा के पास बने संगम पर सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जहां पूजा-अर्चना के बाद सभी ने पूर्वी यमुना नहर और गंगनहर के संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं का रेला दिनभर स्नान करने के लिए आता रहा। इस मौके पर लगे मेले में बच्चों व बड़ों ने झूलों का लुत्फ उठाया। मिठाइया खरीदी। श्रद्धालुओं ने मंदों को दान पुण्य भी किया। लोगों का आरोप है िप्रशासन ने मेला स्थल की सफाई नहीं कराई। बता दें कि प्रदेश में इलाहाबाद के बाद केवल यहीं पर गंगा और यमुना के पानी का संगम होता है। इसलिए इस स्थान की महत्ता मानी जाती है।

chat bot
आपका साथी