स्मैक के साथ चार सप्लायर गिरफ्तार

सदर बाजार पुलिस ने चार स्मैक सप्लायरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। करीब 60 हजार रुपये कीमत की स्मैक सप्लाई करने जा रहे थे। दो दिन पहले मुख्य सप्लायर का बेटा भी स्मैक के साथ पकड़े जाने पर जेल गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:17 PM (IST)
स्मैक के साथ चार  सप्लायर गिरफ्तार
स्मैक के साथ चार सप्लायर गिरफ्तार

सहारनपुर, जेएनएन। सदर बाजार पुलिस ने चार स्मैक सप्लायरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। करीब 60 हजार रुपये कीमत की स्मैक सप्लाई करने जा रहे थे। दो दिन पहले मुख्य सप्लायर का बेटा भी स्मैक के साथ पकड़े जाने पर जेल गया था।

इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज कुमार पंत ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव मनोहरपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर चार व्यक्तियों को पकड़ लिया। इनमे से दो तो स्मैक की सप्लाई देने आए थे, जबकि दो लेने के लिए। इनके कब्जे से करीब 40-50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है। इंस्पेक्टर ने बताया गया कि पकड़े गए आरोपितों में हरचरण सिंह पुत्र श्याम सिंह, इंद्रजीत पुत्र हरचरण, शुभम पुत्र मुकेश निवासी काशीराम कॉलोनी कोतवाली देहात तथा राहुल पुत्र जयपाल निवासी छिदबना थाना रामपुर मनिहारान हैं। उन्होंने बतायाकि हरचरण सिंह व इंद्रजीत सप्लायर हैं, जो पिछले कई सालों से इस अवैध धंधे को कर रहे हैं। दो दिसंबर को हरचरण के बेटे हरजीत सिंह उर्फ जीत सिंह व उसका दोस्त यशू चौधरी के कब्जे से करीब सवा दो लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि हरचरण ने अपने मकान के पास के कुछ प्लाट भी कब्जा रखे हैं, जिन्हें लेकर विवाद चल रहा है।

chat bot
आपका साथी