कुरलकी में दो पक्षों में फाय¨रग, एक गंभीर

देवबंद (सहारनपुर) : दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फाय¨रग और मारपीट में गोल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 10:27 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 10:27 PM (IST)
कुरलकी में दो पक्षों में फाय¨रग, एक गंभीर
कुरलकी में दो पक्षों में फाय¨रग, एक गंभीर

देवबंद (सहारनपुर) : दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फाय¨रग और मारपीट में गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरलकी निवासी अनुज और हर्षित पक्ष के बीच दीवार निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। देखते देखते ही दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ डटे। इस दौरान हुई फाय¨रग और मारपीट में एक गोली अनुज (22) के पेट में जा लगी। जिससे वह जमीन पर जा गिरा। गांव में फाय¨रग और मारपीट की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में करते हुए घायल युवक को यहां के अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ सिद्धार्थ ¨सह ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की और से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी