अग्नि सुरक्षा सप्ताह का स्मृति दिवस परेड से शुभारंभ

फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार गत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ अग्निशमन कर्मियों ने स्मृति दिवस परेड से किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 10:15 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 10:15 PM (IST)
अग्नि सुरक्षा सप्ताह का स्मृति दिवस परेड से शुभारंभ
अग्नि सुरक्षा सप्ताह का स्मृति दिवस परेड से शुभारंभ

सहारनपुर : फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार गत वर्षों की तरह ही इस वर्ष भी अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ अग्निशमन कर्मियों ने स्मृति दिवस परेड से किया।

रविवार 14 अप्रैल को सहारनपुर के समस्त अग्निशमन केंद्रों पर अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। 20 अप्रैल तक चलने वाले इस सप्ताह के प्रथम दिन सुबह बेहट अग्निशमन केंद्र पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी व सहारनपुर फायर स्टेशन प्रभारी तेजवीर सिंह एवं समस्त अग्निशमनकर्मियों द्वारा स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अग्निशमनकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी दिनेश कुमार पी को पिन फ्लैग लगाया। इसके अलावा अग्निशमन केंद्र सरसावा प्रभारी शक्ति सिंह व देवबंद प्रभारी प्रतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को फ्लैग पिन लगाए। तेजवीर सिंह ने बताया कि अग्नि शमन सप्ताह के अंतर्गत 15 अप्रैल को अग्निशमन वाहनों की रैली निकाल कर लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा संबंधी पंपलेट आदि का वितरण कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी