विकास भवन में किसान मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

सहारनपुर : अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Mar 2018 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 22 Mar 2018 10:59 PM (IST)
विकास भवन में किसान मजदूर यूनियन का प्रदर्शन
विकास भवन में किसान मजदूर यूनियन का प्रदर्शन

सहारनपुर : अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर विकास भवन स्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उसी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी का वेतन देने की भी मांग की।

गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी विकास भवन पहुंचे तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय के सामने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना था कि सहकारी संघ एवं पूर्ति भंडार कोटा का किसान सेवा सहकारी समिति में विलय किया जा रहा है जो कि गलत है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए यह विलय अविलंब निरस्त किया जाए। इसके अलावा कर्मचारी संदीप को पिछले विभाग पिछले कई सालों से परेशान कर रहा है उसका अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है और उसे वेतन तक नहीं दिया जा रहा है। उसका उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए तथा अविलंब वेतन दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रुप से लछराम, आफताब हसन, मौ. सलीम, रामविलास यादव आदि लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी