मिल चलने से कम पर राजी नहीं किसान

सढ़ौली कदीम (सहारनपुर) : टोडरपुर मिल गेट पर आमरण अनशन रविवार को भी जारी था। क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 09:42 PM (IST)
मिल चलने से कम पर राजी नहीं किसान
मिल चलने से कम पर राजी नहीं किसान

सढ़ौली कदीम (सहारनपुर) : टोडरपुर मिल गेट पर आमरण अनशन रविवार को भी जारी था। क्षेत्र के किसान मांग पूरी होने से कम पर राजी नहीं हो रहे हैं। अनशन पर बैठे किसानों की भी हालत अच्छी नहीं है। चिकित्सकों की टीम ने दिन में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। शाम 5 बजे एसडीएम एक बार फिर वार्ता के लिये टोडरपुर पहुंचे।

चार साल से बंद पड़े चीनी मिल को चलवाने की मांग ने लगभग एक सप्ताह पहले आंदोलन का रूप ले लिया था। आमरण अनशन शायद इसी संकल्प का नतीजा है। अनशन के कारण तीन किसान दर्शन लाल, पदम प्रकाश शर्मा व खुर्शीद अहमद को हालत बिगड़ने के कारण जिला अस्पताल भर्ती कराया जा चुका है। मिल गेट पर अनशन पर बैठे अन्य किसानों की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। अनशन करने वाले किसान दवा लेने के लिये भी तैयार नहीं है। आंदोलन को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का भी समर्थन हासिल है। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक गन्ना समिति चेयरमैन सुधीर राणा व राजपाल फंदपुरी ही मुख्य तौर पर पहुंचे है। अन्य नेताओं ने अनशन स्थल पर पहुंच कर किसानों का दर्द साझा नहीं किया है। अनशन पर हाजी मुकर्रम, पदम प्रकाश शर्मा, ब्रह्मपाल कांबोज, दर्शन लाल कांबोज, चमेल ¨सह सैनी, विरेन्द्र बेदी, हाजी खुर्शीद, सुरेश कांबोज, चौ. रणवीर ¨सह बैठे हैं। शुक्रवार को ओमी पंवार एडवोकेट, चौ. दिलशाद पंवार, चौ. हाशिम, भीम आर्मी प्रवक्ता मंजीत नौटियाल, जिला अध्यक्ष कमल वालिया, चौ. ताहिर हसन, विरेन्द्र कुमार, प्रीतम ¨सह, नाथीराम, स्वराज ¨सह, हुकम ¨सह, चेतराम सहित सैंकड़ों किसान रहे। उधर, शाम 5 बजे एसडीएम बेहट शिव नारायण शर्मा धरना स्थल के निकट टोडरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। एसडीएम ने बताया कि वह किसानों को समझाने के लिये आये हैं।

chat bot
आपका साथी