जवाहर पार्क चमकाया, किया सैनिटाइज

दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर-स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत वार्ड-35 में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्र में व्यापक रूप से सफाई करने के बाद कूड़ा उठान और सैनिटाइज भी कराया। कई स्थानों पर घर-घर दस्तक देकर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान आइटीसी सुनहरा कल के सदस्यों ने क्षेत्र में सर्वे शुरू कर घर-घर को कूड़ा कलेक्शन अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 09:20 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 09:20 PM (IST)
जवाहर पार्क चमकाया, किया सैनिटाइज
जवाहर पार्क चमकाया, किया सैनिटाइज

सहारनपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के स्वच्छ सहारनपुर-स्वस्थ सहारनपुर अभियान के अंतर्गत वार्ड-35 में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्र में व्यापक रूप से सफाई करने के बाद, कूड़ा उठान और सैनिटाइज भी कराया। कई स्थानों पर घर-घर दस्तक देकर अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान आइटीसी सुनहरा कल के सदस्यों ने क्षेत्र में सर्वे शुरू कर घर-घर को कूड़ा कलेक्शन अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

मंगलवार को दैनिक जागरण ने नगर निगम के सहयोग से जवाहर पार्क वार्ड-35 के साथ ही वार्ड-46 के भी कुछ क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान की कमान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.एके त्रिपाठी व डा.कुनाल जैन ने संभाली। धोबीघाट, भूतेश्वर मंदिर रोड के अलावा जवाहर पार्क में कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें सुबह से ही साफ-सफाई में जुट गई थी। नालियों से कूड़ा निकालने के साथ ही जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर उठाए गए। सभी क्षेत्रों में चूना व एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। निगम के वाहनों ने सभी क्षेत्रों को सैनिटाइज किया। निगम अधिकारियों ने काली मंदिर वाली गली, माधो विहार, भूतेश्वर मंदिर रोड और जवाहर पार्क की गलियों का पैदल भ्रमण किया। घर-घर पर दस्तक देकर कूड़ा कलेक्शन के बारे में लोगों फीडबैक लिया। पूछा गया कि घर पर गीले और सूखे कूड़े को कैसे रखते हैं? घरों से कूड़े का उठान कौन करता है? लोगों ने मांग की कि क्षेत्र में एनजीओ को कूड़ा उठान का दायित्व दिया जाए। सहायक नगर आयुक्त ने एनजीओ को वार्ड में सर्वे करने शुरू कर अधिक से अधिक घरों से कूड़ा उठान शुरू कराने के निर्देश दिए। अभियान में पार्षद नंद किशोर शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि नितिन सिघल, सुपरवाइजर विकास चंचल, सफाई नायक मनमोहन सूद, प्रकाशचंद, आईटीसी मिशन सुनहरा कल के शादाब खान, निकेश कुमार, मनीष मल्होत्रा, कमल टांक, सुनील कुमार सागर आदि शामिल रहे। --- --इन्होंने कहा

सी-4

सुबह से ही कालोनी में सफाई कर्मचारी आ गए थे, सभी ने खूब अच्छी तरह से झाडू लगाकर चूना डाला।

-सुमन भाटिया, क्षेत्रवासी। सी-5

कालोनी की सड़क की सफाई के बाद नालियां भी साफ की गई। दीपावली के मौके पर यह देखकर काफी अच्छा लगा।

अनुराधा गर्ग, क्षेत्रवासी। सी-6

कूड़ा कलेक्शन की सुविधा को और अधिक अच्छा करने की जरूरत है। सफाई तो रोज ही होती है।

विजय तेहरी, क्षेत्रवासी। सी-7

दैनिक जागरण का यह अभियान काफी अच्छा रहा। साफ-सफाई से कालोनी की गलियां चमक उठी।

पंकज बंसल, क्षेत्रवासी। -------------- सी-8

हमेशा यह प्रयास रहा है कि वार्ड के हर क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई हो। लोगों का भी उन्हें इस काम में पूरा सहयोग मिलता है।

नंदकिशोर शर्मा, मनोनीत पार्षद। सी-9

दैनिक जागरण ने वार्ड की सफाई कराने के साथ ही लोगों को कूड़ा प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया है।

विशाखा सिघल, पार्षद वार्ड-35

सी-10

दैनिक जागरण ने नगर निगम के सहयोग से वार्ड में सफाई अभियान चलाया। क्षेत्रीय लोगों से कूड़ा कलेक्शन के बारे पूछा गया। निगम कर्मियों और एनजीओ के सहयोग से व्यवस्था को और मजबूत किया जायेगा।

-अशोक प्रिय गौतम, सहायक नगर आयुक्त।

chat bot
आपका साथी