कोरोना की गाइड लाइन का नहीं किया जा रहा पालन

गंगोह में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नगरपालिका द्वारा सैनिटाइजेशन का काम लगातार चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 10:48 PM (IST)
कोरोना की गाइड लाइन का नहीं किया जा रहा पालन
कोरोना की गाइड लाइन का नहीं किया जा रहा पालन

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार नगरपालिका द्वारा सैनिटाइजेशन का काम लगातार चल रहा है। कुछ दुकानदार अब भी लाकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को कोरोना क‌र्फ्यू घोषित है। जिसमें मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड अन्य प्रतिबन्धित है। मगर कुछ दुकानदार इसका नाजाजय फायदा उठा रहे है। कुछ दुकानदार रविवार को भी सुबह से ही दुकान खोलकर सामान बेचते रहे। सुबह को ही सब्जी मंडी में नीलामी के दौरान भी लोग बे-परवाह बने है। कोरोना की गति कम होने के कारण लोग भी लापरवाह हो गए है। मास्क लगाना भूल गए हैं वही दुकानदार भी लाकडाउन का पालन भी नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ नगरपालिका द्वारा नगर में सैनिटाइजेशन का काम लगातार किया जा रहा है। रविवार को मुख्य बाजारों में सैनिटाइजेशन किया गया। प्रशासन लगातार लाकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहा है। मगर कोई सुनने को तैयार नही।

सिख समाज के अनेक युवा सपा में शामिल

सहारनपुर: सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के चकरौता रोड कैंप कार्यालय पर सिख समाज के अनेक युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं का समाजवादी फटका पहनाकर स्वागत किया।

नगर विधायक संजय गर्ग ने पार्टी में शामिल होने वालों का फूल मालाएं व समाजवादी पटका पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने सभी समाज के लोगों सम्मान देने का कार्य किया है। यह पार्टी सर्व धर्म की पार्टी है तथा पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा में शामिल होने वालों में सरदार गुरविदर सिंह बजाज, मनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, इंद्रपाल सिंह बजाज, अमृत पाल सिंह, तरवींदर सिंह, खुशप्रीत सिंह, साहिल त्यागी, संजय त्यागी आदि सिख समाज के युवा वर्ग के दर्जनों लोग शामिल थे। इस दौरान पार्षद अभिषेक टिकू अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, राहुल शर्मा, नवीन सिघल, विपिन जैन, जतिदर सिंह, नवीन कालड़ा, अमन प्रीत सिंह अम्मू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी