मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहे व्यापारी

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में साल 2020 की समीक्षा की गई। व्यापारियों ने कहा कि यह साल कोरोना लाकडाउन एवं क्वारंटाइन की भेंट चढ़ गया। इस वर्ष जहां व्यापार और उद्योग में अकल्पनीय उतार-चढ़ाव देखा गया वहीं कोरोना के कारण सब लोगों ने जीवन और मृत्यु को बहुत करीब से महसूस किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में साल 2020 की समीक्षा की गई। व्यापारियों ने कहा कि यह साल कोरोना लाकडाउन एवं क्वारंटाइन की भेंट चढ़ गया। इस वर्ष जहां व्यापार और उद्योग में अकल्पनीय उतार-चढ़ाव देखा गया वहीं कोरोना के कारण सब लोगों ने जीवन और मृत्यु को बहुत करीब से महसूस किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 10:51 PM (IST)
मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहे व्यापारी
मांगों के पूरा होने का इंतजार कर रहे व्यापारी

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में साल 2020 की समीक्षा की गई। व्यापारियों ने कहा कि यह साल कोरोना लाकडाउन एवं क्वारंटाइन की भेंट चढ़ गया। इस वर्ष जहां व्यापार और उद्योग में अकल्पनीय उतार-चढ़ाव देखा गया वहीं कोरोना के कारण सब लोगों ने जीवन और मृत्यु को बहुत करीब से महसूस किया।

रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन ने कहा कि कोरोना लाकडाउन काल में व्यापारियों ने अनेक उतार- चढ़ाव देखे। यहां तक की खुशी व गम में सीमित लोगों की भागीदारी तथा पूजा पद्धति में भी बदलाव देखना पड़ा। कहा कि इन सब परिस्थितियों में व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने कोरोना योद्धा के रूप में परिवार, व्यापार व सामाजिक स्तर पर इसके नियमों का पालन करना और कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर, मास्क व अन्य उपायों के लिए जनजागरण अभियान तथा इस पूरी अवधि में लगातार जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, वस्त्र व भोजन उपलब्ध कराने में एक आदर्श व जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर विशाल जनसहयोग किया।

टंडन ने कहा कि पूरे वर्ष व्यापार जगत अपनी मांगों को लेकर भी लाकडाउन के नियमों का पालन करते हुए आंदोलित रहा। उत्तर प्रदेश में मंडी शुल्क को समाप्त करने को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में एक लंबा आंदोलन भी चलाया, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क को घटाकर एक प्रतिशत किया। 1 जुलाई 2017 से लगे जीएसटी के सरलीकरण व टैक्स की दरों को कम करने की मांग को पूरा किये जाने में अभी भी व्यापारियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री संजय भसीन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोडा, राजीव अग्रवाल, रमेश डावर, कर्नल संजय मिडढा, पवन गोयल, बलदेव राज खुंगर, मुरली खन्ना, प्रवीन चांदना, सतीश ठकराल, अशोक मलिक, संजीव सचदेवा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी