एक करोड़ 19 लाख रुपये से होगा रेहड़ी राजबाहे का निर्माण

लोगों के लिए गंदगी का पर्याय बने कस्बे के मध्य से गुजरने वाले रेहड़ी राजवाहे के दिन अब संवरने वाले हैं विधायक के प्रयासों से एक करोड़ 19 लाख रुपये विकास के लिए मंजूर हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 06:26 PM (IST)
एक करोड़ 19 लाख रुपये से होगा रेहड़ी राजबाहे का निर्माण
एक करोड़ 19 लाख रुपये से होगा रेहड़ी राजबाहे का निर्माण

सहारनपुर, जेएनएन। लोगों के लिए गंदगी का पर्याय बने कस्बे के मध्य से गुजरने वाले रेहड़ी राजवाहे के दिन अब संवरने वाले हैं, विधायक के प्रयासों से एक करोड़ 19 लाख रुपये विकास के लिए मंजूर हो गए हैं। अगले कुछ ही दिनों में निर्माण कार्य शुरू होगा, इससे लोगों को गंदगी से छुटकारा मिलेगा। ज्ञात रहे कि रेहड़ी राजवाहे के पक्के निर्माण की मांग लोग लगातार कर रहे थे। इस मांग को रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विधानसभा में प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद इस राजवाहे का सर्वे कराया गया। विधायक देवेंद्र निम के प्रयासों से इस राजवाहे के निर्माण के लिए एक करोड़ 19 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं।

इन्होंने कहा..

रेहड़ी राजवाहे को पक्का कराने की मांग लोग काफी दिनों से कर रहे थे मुख्यमंत्री को लोगों की इस मांग से अवगत कराया गया। अब समस्या के समाधान के लिए धनराशि मंजूर हो गई है शीघ्र कार्य आरम्भ होगा लोगों को काफी लाभ होगा।

देवेंद्र निम ,भाजपा विधायक, रामपुर मनिहारान विधानसभा

-------- रामपुर मनिहारान के मध्य से गुजरने वाले रेहड़ी राजवाहे में दोनों ओर पक्की दीवारें का निर्माण व अन्य विकास कार्य होंगे जिसके लिए एक करोड़ 19 लाख रुपये मंजूर हो गए है जिसके लिए अगले कुछ दिनों में विकास कार्य आरंभ होगा।

अभिमन्यु राय, एक्स ईएन सिचाई विभाग सहारनपुर। गंगोह में श्याम गुणगान तीन दिसंबर को

गंगोह : श्याम परिवार द्वारा तीन दिसंबर को श्याम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनेक स्थानों से आए गायक श्याम गुणगान करेंगे।

आयोजक संस्था श्याम परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अखंड ज्योति के दर्शन भी होंगे। ककराली मार्ग स्थित महादेव कुटी परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस अवसर पर श्याम गुणगान के लिए अनेक स्थानों से गायक आ रहे हैं। जयपुर राजस्थान के कुमार गिरी राज शरण, सहारनपुर के सचिन सिध्यान, करनाल हरियाणा की प्रियंका मालरा माहौल में भक्ति रस को घोलेंगे। बाबा की श्रंगार सेवा आशीष गर्ग व साज सज्जा दुर्गेश म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम सायं सात बजे आरंभ होगा। कार्यक्रम के दौरान ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजक बढ़ती ठंड को देखते हुए भी विशेष व्यवस्था करने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी