मोदी सरकार ने किया देश का विनाश: वालिया

देवबंद (सहारनपुर) : कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर दे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 09:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 09:23 PM (IST)
मोदी सरकार ने किया देश का विनाश: वालिया
मोदी सरकार ने किया देश का विनाश: वालिया

देवबंद (सहारनपुर) : कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर देश की जनता को धोखा देने का काम किया है। भाजपा सरकार में देश का विकास के बजाय विनाश हुआ है।

कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हल्ला बोल भाजपा की पोल खोल कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के गांव साखन खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में वालिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के कार्यकाल में देश को उन्नति की राह पर अग्रसर किया। देवबंद ब्लॉक प्रभारी व पीसीसी सदस्य संजीव कौशल ने कहा कि पोल खोल कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की वास्तविकता को देश की जनता के सामने लाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो भी वादे किए थे वे सभी हवाई साबित हुए है। यूथ सभा के लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, राजकुमार राजू, जिला महामंत्री मजाहिर हसन, वरयाम खान, देवेंद्र राणा, सुभाष शर्मा, ओमपाल डांकोवाली, शीला चक्रवर्ती, संजय पंवार, गुलफाम मलिक, विजय शर्मा, प्रीतम सैनी, बिजेंद्र शर्मा व राहत खलील ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता शशी वालिया व संचालन नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने किया। कादिर त्यागी, शहजाद उस्मानी, अनवार सिद्दीकी, मशकूर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी