कमिश्नर-डीएम ने नारी सशक्तिकरण की जंधेडी में लगायी चौपाल

सहारनपुर : कमिश्नर सीपी त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Dec 2018 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 10:00 PM (IST)
कमिश्नर-डीएम ने नारी सशक्तिकरण की जंधेडी में लगायी चौपाल
कमिश्नर-डीएम ने नारी सशक्तिकरण की जंधेडी में लगायी चौपाल

सहारनपुर : कमिश्नर सीपी त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत जन्धेड़ी में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर डोर टू डोर कैम्पेन के लिए महिला लाभार्थियों से सम्पर्क करने व योजनाओं के लाभ के बारे में क्रमवार जानकारी ली।

विकास खण्ड बलियाखेड़ी के गांव जंधेडी में आयोजित चौपाल में कमिश्नर त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण से जुड़ी सभी महिलाओं का आहवान करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत बहुत सारी योजनाएं गरीब व पात्र महिलाओं के लिए चलायी जा रही है। उनका घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें व छूटे एवं पात्र महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनको सीधे लाभ से जोड़े।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें सशक्त और स्वावलम्बी बनाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी अलवर ¨सह को कार्यों में लापरवाही बरतने पर कडी फटकार लगाते हुए सुधार लाने व छूटे एवं पात्र महिला लाभार्थियों को सम्बन्धित योजनाओं से आच्छादित करने पर जोर दिया। कहा कि महिला सशक्तिकरण में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रुकेगा। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान से सम्बन्धित पुस्तिका, फोल्डर, बुकलेट भी ग्रामवासियों को वितरित किये गये। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नूतन शर्मा, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. अनीता सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र, ग्राम प्रधान संजय कुमार, आंगनबाडी कमलेश, पूनम देवी, आशा, सविता, सहायक टीचर रीता पंवार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी