निगम के चैट बॉक्स से जुड़ें, घर बैठे कराएं समस्या हल

स्ट्रीट लाइट पेयजल या पानी रिसाव सीवर व सफाई आदि समस्याओं का समाधान आप व्हाट्सअप के माध्यम से नगर निगम से करा सकते हैं। न कोई प्रार्थना पत्र लिखने की जरुरत है और न ही निगम के चक्कर काटने की। केवल आपको निगम का व्हाट्सअप नंबर 8477008058 अपने मोबाइल में फीड कर निगम के चैट्स बॉक्स से जुड़ना है। घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 11:12 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 11:12 PM (IST)
निगम के चैट बॉक्स से जुड़ें, घर बैठे कराएं समस्या हल
निगम के चैट बॉक्स से जुड़ें, घर बैठे कराएं समस्या हल

सहारनपुर, जेएनएन। स्ट्रीट लाइट, पेयजल या पानी रिसाव, सीवर व सफाई आदि समस्याओं का समाधान आप व्हाट्सअप के माध्यम से नगर निगम से करा सकते हैं। न कोई प्रार्थना पत्र लिखने की जरुरत है और न ही निगम के चक्कर काटने की। केवल आपको निगम का व्हाट्सअप नंबर 8477008058 अपने मोबाइल में फीड कर निगम के चैट्स बॉक्स से जुड़ना है। घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

महानगर के लोगों की शिकायतों का निदान एक ही प्लेटफॉर्म से कराने के लिए नगर निगम ने यह स्मार्ट सेवा शुरू की है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को सेवा प्रदाता कंपनी निरासिस इन्फोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने डेमो दिखाया। निगम के इस चैट बॉक्स से जुड़कर अपने जिले का कोरोना अपडेट भी जान सकते हैं। नगरायुक्त ने बताया कि लॉकडाउन के कारण स्मार्ट सिटी की परियोजनाएं काफी लंबित हो गई लेकिन अब जल्दी ही इन्हें धरातल पर उतारने की तैयारी है।

कैसे काम करेगी यह सेवा

सबसे पहले नगर निगम के व्हाट्सअप नंबर 8477008058 को मोबाइल में फीड करें। अब आप इस नंबर पर चैट्स बॉक्स में जाकर हैलो या हाय करें। चैट बॉक्स पर एक संदेश के माध्यम से आपसे भाषा का चयन करने के लिए कहा जायेगा। अंग्रेजी के लिए ए और हिन्दी के लिए बी है। भाषा चयन के बाद आपके सामने कई तरह के प्रश्न आयेंगे। जैसे कोरोना वायरस क्या है और इसके लक्षण क्या है? मुफ्त भोजन, कोरोना वायरस कैसे फैलता है, रजिस्टर शिकायत, कोरोना वायरस के जोखिम को कैसे कम करें तथा जिला कोरोना अपडेट आदि । प्रत्येक प्रश्न के सामने एक नंबर लिखा है। उदाहरण को तौर पर आपको अपनी शिकायत दर्ज करानी है, तो आपको चार दबाना है। इसके बाद आपका नाम पूछा जायेगा। नाम लिखकर ऐंटर करेंगे तो आपका पता पूछा जायेगा। पता लिखते ही आपके सामने अनेक विभागों की सूची आयेगी उसमें आप अपने से संबद्ध शिकायत का कोड दबाकर एंटर करें। उदाहरण के लिए सफाई के लिए एस-1 तथा लाइट के लिए एस-2 दबाना होगा। आपसे वार्ड नंबर पूछा जायेगा। इसके बाद आपको नगर निगम से व्हाट्सअप पर तुरंत मैसेज आएगा कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है। संबंधित अधिकारी तक पहुंचेगी

जिस वार्ड की शिकायत होगी उससे संबद्ध अधिकारी व कर्मचारी के पास वह शिकायत चली जायेगी और उसका 24 से 48 घंटे के भीतर निस्तारण कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त निगम संबंधी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो प्रश्न के हिसाब से विकल्प चुनकर उत्तर देना होगा। इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थित वाररूम से इसकी निगरानी की जायेगी। इस सेवा के लिए निगम ने निरासिस इंफोटेक इंडिया से तालमेल किया है। कंपनी के चीफ टेक्नीकल ऑफिसर गौरव अग्रवाल, राजीव सक्सेना व तपन शर्मा ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को इस सेवा का डेमो दिखाया। सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए निगम के आईटी ऑफिसर ने बताया कि आवश्यकतानुसार निगम के इस चैट बॉक्स से अन्य सेवाएं भी शामिल की जा सकती है। निगम कंट्रोल रुम के मो. 8477008027, 8477008015 पर भी आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता हैं। ये नंबर भी चलते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी