अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

गंगोह (सहारनपुर) : अखिल भारतीय महिला कांफ्रेस द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर केक काटक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Aug 2017 03:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Aug 2017 03:00 PM (IST)
अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस ने मनाया जन्माष्टमी पर्व
अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस ने मनाया जन्माष्टमी पर्व

गंगोह (सहारनपुर) : अखिल भारतीय महिला कांफ्रेस द्वारा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर केक काटकर श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। महिलाओं ने लोक गीतों पर नृत्य किया। संस्था अध्यक्ष वीणा गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सभी महिलाएं अपने-अपने लड्डू गोपाल को साथ लेकर पहुंची। वीणा गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और राधा के साथ उनके अगाध प्रेम का वर्णन किया। सचिव मोनिका गर्ग, मान्या गर्ग, निधि, नेहा स्वाती, शैली, सुदेश, मीरा, शिवानी, पूनम, नीरू, संगीता, बबीता, सन्नी, अलका, मोनिका गोयल, रूचि राजपूत आदि महिलाओं ने ढोलक की थाप पर लोक गीत गाकर जमकर नृत्य किया।

श्रीकृष्ण के वेश में बालक अक्श और राधा रूपधारी रावी के मनोहारी रूप ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने उन्हें खूब झूला झुलाया। इसके साथ ही महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों पर ¨चता जताते हुए सचिव मोनिका गर्ग ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कौरवों से द्रोपदी की लाज बचाई थी।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से महिलाओं खासतौर से छात्राओं की सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता किए जाने की मांग की।

chat bot
आपका साथी