सहारनपुर को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बड़ा बयान, कहा- सरकार की प्राथमिकता में शामिल है जिला

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में CO2 लेजर मशीन ईईजी बायोफीडबैक बेरा एवं मल्टी बिहेवियर मशीन के उद्घाटन के उपरांत मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर सरकार की प्राथमिकता की श्रेणी में शामिल है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 12:39 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 12:39 PM (IST)
सहारनपुर को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बड़ा बयान, कहा- सरकार की प्राथमिकता में शामिल है जिला
सहारनपुर में प्रदेश के स्वास्थ्य एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकारों ने अमीरी और गरीबी की खाई को पाटा है। सहारनपुर सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। यहां हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मंगलवार को राजकीय मेडिकल कालेज पिलखानी में अत्याधुनिक मशीनों के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता में है। मेडिकल कालेज में एमआरआइ की सुविधा न होने के संबंध में कहा कि जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के बारे में कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कहा कि विपक्ष ने केवल अपना और अपने परिवार का ही भला किया है जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने गरीबी और अमीरी की खाई को पाटा है। योगी जी के नेतृत्व में हमने यहां कानून का राज स्थापित किया है।

सहारनपुर सरकार की प्राथमिकता में

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में CO2 लेजर मशीन, ईईजी, बायोफीडबैक, बेरा एवं मल्टी बिहेवियर मशीन के उद्घाटन के उपरांत मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर सरकार की प्राथमिकता की श्रेणी में शामिल हैं यहां सभी प्रकार की उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हमारा संकल्प है। मेडिकल कॉलेज में एम आर आई की सुविधा ना होने के बारे में पूछे जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही m.r.i. की सुविधा भी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध कराई जाएगी। 

यह रहें उपस्‍थ‍ित

इस मौके पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, नकुल क्षेत्र के विधायक मुकेश चौधरी, गंगो के विधायक चौधरी कीरत सिंह, रामपुर के विधायक देवेंद्र नेम, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, चौधरी सत्यपाल सिंह, नेहा राणा, सरसावा मंडल अध्यक्ष सुशील कंबोज, उदयवीर शर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी