किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज

देवबंद में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी किए जाने से नाराज ब्राह्मण समाज के युवाओं ने राकेश टिकैत का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस दौरान युवाओं द्वारा राकेश टिकैत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 07:35 PM (IST)
किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज
किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी किए जाने से नाराज ब्राह्मण समाज के युवाओं ने राकेश टिकैत का पुतला आग के हवाले कर दिया। इस दौरान युवाओं द्वारा राकेश टिकैत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

रविवार की देर शाम आजाद सेना एवं राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक के नेतृत्व में युवाओं ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का पुतला फूंकते हुए खूब नारेबाजी की।

रोहित कौशिक ने कहा की देश के अंदर हर एक मंदिर से टैक्स जाता है। मंदिरों से ही देश का हिदू समाज भक्ति भावना से जुड़ता है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा दिल्ली में चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी कर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। जिससे देश के संपूर्ण ब्राह्मण समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत देश की जनता को यह जवाब दें। उन्होंने कुछ वर्षों के दौरान अचूक संपत्ति कहां से एकत्रित की।

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा एडवोकेट ने साफ शब्दों में राकेश टिकैत पर कहा कि राकेश टिकैत ब्राह्मण विरोधी जो बात कर रहे हैं बता दे भारत को आजाद कराने में अहम भूमिका ब्राह्मणों की रही है। ब्राह्मणों ने प्रत्येक समाज को साथ लेकर चलने में कार्य किया है।

सनातन धर्म के रक्षक आचार्य वासुदेव भारद्वाज ने कहा की ब्राह्मण सर्वोच्च सर्वोच्च है और सर्वोच्च ही रहेगा, जो ब्राह्मण नामकरण कराना जानता है। वह ब्राह्मण श्राद्ध भी कराना जानता है। इस मौके पर मनोज भारद्वाज धर्म आचार्य वासुदेव, भारद्वाज बसंत, भारद्वाज प्रवीण शर्मा, निशांत शर्मा, अनुज शर्मा, वैभव शर्मा, अंकित भारद्वाज, तुषार शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी