भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आंचल रही द्वितीय

चिलकाना में शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2019 में सरदार पटेल इंटर कॉलेज पटनी की छात्रा कु आंचल शर्मा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:05 AM (IST)
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आंचल रही द्वितीय
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आंचल रही द्वितीय

सहारनपुर, जेएनएन। चिलकाना में शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2019 में सरदार पटेल इंटर कॉलेज पटनी की छात्रा कु आंचल शर्मा ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। सरदार पटेल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि विगत पांच अक्टूबर को गायत्री तीर्थ शान्ति कुंज के तत्वावधान मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया था जिसमें सरदार पटेल इण्टर कालेज की छात्रा कु आंचल शर्मा ने जिले स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि आलोक कुमार, कु शिवानी, कु. उमरा खान, कु. दृष्टि, कु. तजकिरा, कु. मरहबा ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी