मंडलीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खेले गए मैच में दिखाया दम

मंडलीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खेले गए मैच में दिखाया दम क्रिकेट व लान टेनिस में डीएम आलोक पाण्डेय का रहा दबदबा जागरण संवाददाता सहारनपुर सहारनपुर जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित मण्डल स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी के क्रिकेट टेबिल टेनिस बैडमिटन व टेनिस खेल प्रतियोगिताओं में अधिकारियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही दम दिखाया। सहारनपुर क्लब में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त संजय कुमार ने खिलाड़ी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिताओं में डीएम सहारनपुर आलोक कुमार पाण्डेय एसएसपी दिनेश कुमार पी मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर व शामली डीएम अखिलेश सिंह मुख्य विकास अधिकारी अपरजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अमित सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर की टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट मैच में सहारनपुर डीएम ने शानदार प्रदर्शन किया तथा 31 बाल पर सेंचुरी(100 रन) लगाने के अलावा 56 बाल पर नाबाद 15

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 11:40 PM (IST)
मंडलीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खेले गए मैच में दिखाया दम
मंडलीय प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खेले गए मैच में दिखाया दम

सहारनपुर जेएनएन। सहारनपुर जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित मण्डल स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी के क्रिकेट, टेबिल टेनिस, बैडमिटन व टेनिस खेल प्रतियोगिताओं में अधिकारियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही दम दिखाया।

सहारनपुर क्लब में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त संजय कुमार ने खिलाड़ी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिताओं में डीएम सहारनपुर आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी दिनेश कुमार पी, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर व शामली डीएम अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अपरजिलाधिकारी मुजफ्फरनगर अमित सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर की टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट मैच में सहारनपुर डीएम ने शानदार प्रदर्शन किया तथा 31 बाल पर सेंचुरी(100 रन) लगाने के अलावा 56 बाल पर नाबाद 158 रन बनाकर टीम को 113 रनों से जीत दिलाई। टेबिल टेनिस सिगल्स के विजेता मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह व डीडीओ शामली रहे। टेबल टेनिस डबल्स के विजेता मुख्य विकास अधिकारी शामली व प्रमोद कुमार रहे। बैडमिटन सिगल में जीएसटी अधिकारी विपुल सिघल और डबल्स में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर प्रणय सिंह और फायर आफिसर तेजवीर सिंह विजेता रहे। लान टेनिस में डीएम सहारनपुर आलोक पाण्डेय 7-0 से विजेता रहे। इस दौरान पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, एआरटीओ रामप्रसाद मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सहारनपुर क्लब के सचिव बिट्टू आदि मौजूद रहे, संचालन संदीप शर्मा के द्वारा किया गया।

chat bot
आपका साथी