हादसे में सुसराल से लौट रहे युवक की मौत

बेहट (सहारनपुर) : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 09:36 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 09:36 PM (IST)
हादसे में सुसराल से लौट रहे युवक की मौत
हादसे में सुसराल से लौट रहे युवक की मौत

बेहट (सहारनपुर) : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रुड़की के रामपुर चुंगी निवासी आमिर पुत्र जब्बार बुधवार की सुबह कस्बा बेहट में अपनी सुसराल से बाइक द्वारा घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर कलसिया के निकट मशखरा नदी पुल पर पहुंचा तो अनियंत्रित बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट में भर्ती कराया। सूचना पर घायल के ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां आमिर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी