पेड़ का टहना गिरने से बाइक सवार की मौत

सहारनपुर : गांव सहजवा के प्रधान नीरज चौधरी के छोटे भाई नितिन चौधरी की दुर्घटना में मौत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 09:46 PM (IST)
पेड़ का टहना गिरने से बाइक सवार की मौत
पेड़ का टहना गिरने से बाइक सवार की मौत

सहारनपुर : गांव सहजवा के प्रधान नीरज चौधरी के छोटे भाई नितिन चौधरी की दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। त्योहार के दिन जवान मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना कार्रवाई के शव को घर ले गए।

गांव सहजवा निवासी प्रधान नीरज चौधरी के 24 वर्षीय छोटे भाई नितिन पुत्र प्रेम ¨सह गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे किसी काम से फंदपुरी से बाइक पर अपने एक साथी के साथ नकुड़ दिशा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ढकदेवी के निकट पहुचे तो अचानक सड़क किनारे खड़े पेड़ का हिस्सा टूटकर नितिन के सिर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद ही उसका देहांत हो गया। वही उसके साथी जौनी पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। नितिन की आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने फंदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज राठी ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां दूसरे युवक राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी