सीमाओं से पकड़े 60 लोग, 24 घंटे बाद दुरुस्त हुए इंतजाम

बिहारीगढ़ के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित दून आयुर्वेदिक कालेज सुंदरपुर में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में कई थानों की सीमाओं से पकड़े गये करीब 60 लोगों को रखा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 09:24 PM (IST)
सीमाओं से पकड़े 60 लोग, 24 घंटे बाद दुरुस्त हुए इंतजाम
सीमाओं से पकड़े 60 लोग, 24 घंटे बाद दुरुस्त हुए इंतजाम

सहारनपुर, जेएनएन। बिहारीगढ़ के दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित दून आयुर्वेदिक कालेज सुंदरपुर में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में कई थानों की सीमाओं से पकड़े गये करीब 60 लोगों को रखा गया है। ये लोग चंडीगढ़, लुधियाना आदि स्थानों से अपने घरों को वापस लौट रहे थे। रात में पहुंचे लोगों को करीब 24 घंटे बाद खाने व पानी की व्यवस्था मुहैया करायी गई, जो प्रशासन के तैयारियों के दावों की पोल खोल रहा है। सोमवार की देर शाम थाना बिहारीगढ़, गागलहेड़ी व फतेहपुर अपने घरों को लौटते हुये सीमाओं से करीब 60 लोगों को पकड़कर दून कालेज भेजा गया, लेकिन वहां जब तक कोई भी व्यवस्था नहीं थी। मंगलवार सुबह वहां रखे गये लोग भूख और प्यास से तड़प रहे थे। मीडिया के पहुंचने के बाद अपना दर्द बयां करते हुये गोरखपुर निवासी राजन यादव व बिजनौर निवासी संजीव ने बताया कि चार दिन पूर्व लुधियाना से अपने घर पैदल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बार्डर की सीमा से उन्हें पकड़ कर यहां लाया गया। रात में करीब डेढ़ बजे उन्हें यहां लाया गया था। उन्हें पिछले 24 घंटे से खाने व पीने के लिये कुछ नही मिला। जो भूख व प्यास से बिल बिलाते नजर आये। उन्होंने अभी तक उनके स्वास्थ्य की जांच भी नही कराई गई। एसडीएम बेहट से बात की तो उन्होंने बताया कि दोपहर का भोजन दे दिया गया है। शाम के भोजन की व्यवस्था भी करा दी गई है।

chat bot
आपका साथी