पौधरोपण को बूथ स्तर तक चलाने का आहवान

नकुड़: गांव ककराला के प्राथमिक विद्यालय में भाजपा नेता पवन सिंह राठौर व ग्राम प्रधानपति महावीर ¨सह सै

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jul 2017 11:40 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jul 2017 11:40 PM (IST)
पौधरोपण को बूथ स्तर तक चलाने का आहवान
पौधरोपण को बूथ स्तर तक चलाने का आहवान

नकुड़: गांव ककराला के प्राथमिक विद्यालय में भाजपा नेता पवन सिंह राठौर व ग्राम प्रधानपति महावीर ¨सह सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना पर्यावरण की ²ष्टि से किसी वरदान से कम नही है। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं से पौधरोपण कार्यक्रम को बूथ स्तर तक चलाने तथा अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान भी किया गया। प्रधानध्यापिका कुंती रानी, मोहकम ¨सह, सत्यवीर सैनी, नितिन चौधरी, सोनू, रमेशचंद, बुलीराम, मनोज कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।

सी-121 अधिक से अधिक पौधे लगाएं: एसडीएम

रामपुर मनिहारान: एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य शिक्षा व शुद्ध वातावरण से ही मजबूत होगा। हमे बच्चों की शिक्षा व अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। गोचर कृषि इंटर कालेज में छात्रों को पौधे वितरित करते हुए एसडीएम ने कहा पौधरोपण से वातावरण प्रदूषित होता जा रहा है। जिसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है इसका बचाव सिर्फ अधिक से अधिक पेड़ लगाना व उनकी रक्षा करना है जिसके लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। सफल जीवन का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है हमें बच्चों के मजबूत भविष्य के लिए उनकी शिक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। प्रबंध समिति अध्यक्ष ऋषिपाल ¨सह घाठेहडा, प्रबंधक, प्रधानाचार्य सुरेंद्र ¨सह चौहान ने भी छात्रों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिये प्रेरित किया। अध्यापक श्याम ¨सह, विनोद कुमार, सुनील कुमार आदि रहे।

महंगी: गुरूनानक कन्या इंटर कालेज महंगी मे अध्यापिकाओं व छात्राओं ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इस अवसर पर मनुष्य के जीवन मे पेड़-पोधों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। संस्थान के एमडी मेघराज ¨सह सैनी ने विस्तार से मनुष्य के जीवन मे पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा, स.अनुप ¨सह व प्रधानाचार्या कुसुम लता चौधरी ने भी पौधरोपण के बारे मे छात्राओं को समझाया। कुसुम अग्रवाल, जूली सैनी, रूमन रानी गुरेन्द ्र¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी