गंदगी से परेशान लोगों ने की नारेबाजी

सहारनपुर : दिल्ली रोड स्थित प्रेमनगर कालोनी के बा¨शदे क्षेत्र में लगे के कूड़े के ढेरों से परेशान है।

By Edited By: Publish:Fri, 29 Jul 2016 10:42 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2016 10:42 PM (IST)
गंदगी से परेशान लोगों ने की नारेबाजी

सहारनपुर : दिल्ली रोड स्थित प्रेमनगर कालोनी के बा¨शदे क्षेत्र में लगे के कूड़े के ढेरों से परेशान है। गंदगी से परेशान लोगो ने शुक्रवार को नगर निगम के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या के निराकरण की मांग की।

क्षेत्र के लोगो का कहना था कि नगर निगम क्षेत्र की लगातार उपेक्षा करता आ रहा है। क्षेत्र में गंदगी के अंबार लगे है तथा निगम द्वारा आजतक न सफाई कर्मी ही नियुक्त किए हैं। गलियों में कूड़ा पड़े रहने से ढेर लग गए तथा बरसात में बीमारियां फैलने का खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को अनेक बार क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद आज तक कोई पहल नहीं की गई है तथा अब तो जीना मुहाल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का निदान नहीं किया गया तो निगम अधिकारियों का घेराव किया जायेगा। इस दौरान विशाल शर्मा, अरविंद शर्मा, डा. एके त्यागी, रामनाथ, आशीष, जयकुमार, गोपी राजकुमार, ब्रजमोहन, रविन्द्र, अंकुर व सोनू आदि रहे।

सड़क निर्माण नहीं होने से परेशान

सहारनपुर : बेहट रोड स्थित रसूल पुर में सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान है। उन्होंने निगम प्रशासन से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि निगम द्वारा यहां स्थित गली व सड़क का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे ठेकेदार ने बीच में ही छोड़ दिया है। खुदी सड़क में गड्ढों में जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की।

chat bot
आपका साथी