सरकारी क्रय केंद्र पर तौल आरंभ, 140 क्विटल गेहूं बिका

मंडी में सरकारी क्रय केंद्र पर शुक्रवार को बिक्री आरंभ हो गई है। परिसर स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र पर दो किसानों का 140 क्विटल गेहूं खरीदा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2020 09:37 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 09:37 PM (IST)
सरकारी क्रय केंद्र पर तौल आरंभ, 140 क्विटल गेहूं बिका
सरकारी क्रय केंद्र पर तौल आरंभ, 140 क्विटल गेहूं बिका

सहारनपुर जेएनएन। अनाज मंडी में सरकारी क्रय केंद्र पर शुक्रवार को खरीद आरंभ हो गई है। परिसर स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र पर दो किसानों का 140 क्विटल गेहूं खरीदा गया। इससे पूर्व किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन चौ. मांगेराम ने तौल कार्य का शुभारम्भ किया। केन्द्र प्रभारी महिपाल सिंह, मंडी सचिव अशोक गुप्ता के अलावा किसान मौजूद रहे। उधर मंडी में व्यापारियों के यहां आने वाले गेंहू की खरीद फ्लोर मिल मालिकान ने की।

---सी-130, रंधेड़ी समिति की अभी तक नहीं हुई बोहनी

संवाद सूत्र, महंगी: सरकार द्वारा सभी गेहूं खरीद केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन रंधेड़ी सहकारी समिति के गेहूं खरीद केंद्र पर अभी तक बोहनी नहीं हुई है, जिससे क्रय केंद्रों पर पल्लेदार व समस्त तौल केंद्र कर्मचारी कई दिनों से किसानों की बाट ही जोह रहे हैं। रंधेड़ी समिति की इंचार्ज हिमानी सैनी ने बताया कि अभी तक कोई भी किसान गेहूं लेकर नहीं आया है। किसान पूछताछ करने को अवश्य आये हैं। कुछ किसान सोमवार से गेहूं लेकर आने की बात कह गए है। उन्होंने बताया कि अभी किसान मजदूरों के संकट के कारण परिवार के साथ खेतों में गेहूं काटने पर लगा है। इसलिए देरी हो रही हैं। बता दें कि 1 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाती थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण खरीद देर से शुरू हो पाई है। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 होने से किसान गेहूं खरीद केंद्र पर ही गेहूं बेचने को उत्साहित हैं।

chat bot
आपका साथी