श्रद्धा से मनाया गुरु महाराज का शहीदी पर्व

सहारनपुर : सिक्खों के पांचवे गुरु अर्जुन देवजी महाराज का शहीदी पर्व प्रेम और श्रद्धा से मनाया गया।

By Edited By: Publish:Fri, 22 May 2015 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2015 11:19 PM (IST)
श्रद्धा से मनाया गुरु महाराज का शहीदी पर्व

सहारनपुर : सिक्खों के पांचवे गुरु अर्जुन देवजी महाराज का शहीदी पर्व प्रेम और श्रद्धा से मनाया गया। विशेष रूप से सजाए गए दीवान के समक्ष रागी जत्थों ने सुखमनी साहिब का पाठ किया।

शुक्रवार को गोशाला रोड स्थित पंजाबी गुरुद्वारा में कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगुरु अर्जुनदेव जी द्वारा रचित सुखमनी साहिब के पाठ से हुई। स्त्री सत्संग जती, श्री सुखमनी सेवा सुसाइटी व श्री गुरुग्रंथ साहिब सेवा सुसाइटी के सदस्यों ने विशेष दीवान सजाकर सुखमनी साहिब का पाठ किया। पंजाब के रामामंडी से आए भाई गुरनाम सिंह, शिमला से आई बीबी संगत कौर, भाई अंगपाल सिंह, अमृतसर से आए ज्ञानी कुलदीप सिंह, हेडग्रंथी ज्ञानी निर्मल सिंह एवं हजुरी जत्थे भाई गुरमीत सिंह ने हजारों की संख्या में आई संगत को सिमरन कीर्तन एवं गुरमत विचारों से निहाल किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा.एमपी सिंह चावला ने बताया कि एक जून को गर्वमेंट फील्ड में आलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। मीठे शरबत की छबील एवं गुरु का लंगर वितरित किया गया। पंजाबी गुरुद्वारा समिति के प्रधान मोहनजीत सिंह, उप्र प्रधान विजय सचदेवा, हरप्रीत सचदेवा, जोगिंदर पाल सिंह बब्बू, महेश पाहवा, बलजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अनमोल, रमणीक व बलबीर सिंह थे।

chat bot
आपका साथी