युवा महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन

युवा महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:08 AM (IST)
युवा महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन
युवा महोत्सव का धूमधाम से हुआ समापन

जागरण संवाददाता, रामपुर : राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव का समापन धूमधाम से किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिनमें छात्राओं ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

सबसे पहले छात्राओं ने एकल गायन प्रस्तुत किया। उसके बाद एकल नृत्य के कार्यक्रम हुए। इनमें छात्राओं ने देश की विभिन्न संस्कृतियों से ओतप्रोत लोकनृत्यों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो थिरक उठे। इसके साथ ही समूह गान एवं समूह नृत्य के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर भी जम कर चोट की। भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व मोबाइल के बढ़ते प्रयोग से होने वाले नुकसान जैसे विषयों को लघु नाटकों के माध्यम से दर्शाया। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सजीव चित्रण देखने वालों के मन को बहुत भाया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रजनी रानी अग्रवाल ने कहा कि सारी प्रस्तुतियों ने कोई न कोई संदेश दिया, जो हमें बहुत कुछ सोचने को विवश करता है। छात्राओं को चाहिए जैसा उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों में दर्शाया है उस सकारात्मक भाव को अपने जीवन में भी उतारें तो समाज को निश्चित रूप से नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. निशात बानो, डॉ. अंकिता, मिजर, तरन्नुम ने संचालन की व्यवस्था संभाली। डॉ. रजिया परवीन, डॉ. सुनीता व डॉ. सबीहा परवीन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी