भाकियू आंदोलन की कमान महिलाओं ने संभाली

भोट (रामपुर) भारतीय किसान यूनियन के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चल रहे आंदोलन की कमान अब महिलाओं ने संभाल ली है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:37 PM (IST)
भाकियू आंदोलन की कमान महिलाओं ने संभाली
भाकियू आंदोलन की कमान महिलाओं ने संभाली

भोट (रामपुर) : भारतीय किसान यूनियन के द्वारा तीनों कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चल रहे आंदोलन की कमान अब महिलाओं ने संभाल ली है। महिलाओं ने सरकार को चेताया कि अगर उनके परिवार के पुरुषों से पुलिस ने ज्यादती की तो वे बच्चों के साथ सड़कों पर उतर आएंगी।

गुरुवार को कोयला टोल प्लाजा पर चल रहे आंदोलन में महिलाओं ने भी अब हुंकार भरी। महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर धरना स्थल पर पहुंच गईं। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए उनके परिवार के पुरुषों पर झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेज सकती है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन की कमान संभालेंगी। भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद की पत्नी रजिया हसीब ने कहा कि अब महिलाएं भी पुरुषों की ताकत बनकर आंदोलन में उनके साथ रहेंगी। किसी भी हालत में किसानों को सरकार के सामने झुकने नहीं दिया जाएगा। इसी बीच जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से पुरुषों में जज्बा पैदा हुआ है। अब उन्हें कोई चिता नहीं क्योंकि पुरुषों की गैरमौजूदगी में महिलाएं आंदोलन का हिस्सा बनकर कमान संभाल लेंगी। बताया कि महिलाओं को घर-घर आंदोलन की ट्रेनिग दी जा रही है। उन्हें आंदोलन के लिए बेझिझक बनाया जा रहा है। साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि जब तक तीनों कृषि कानून समाप्त नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अमनदीप कौर, सुखविदर सिंह गौर, इंदर कौर, परविदर कौर, शबीना बी, रेशमा बी, भूरी बी, मीनू बालियान, फूल जहां, रामवती, प्रेमवती, नेहा शर्मा, गुलाब देवी, नूरजहां, शबनम, पलविदर कौर आदि महिलाएं मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी