विवाह के छह माह बाद ही महिला की हत्या

मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप तीन के खिलाफ रिपोर्ट पति व सास हिरासत में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 06:43 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 10:58 PM (IST)
विवाह के छह माह बाद ही महिला की हत्या
विवाह के छह माह बाद ही महिला की हत्या

जागरण संवाददाता, टांडा : विवाह के छह माह बाद ही ससुरालियों ने दहेज के लालच में महिला की हत्या कर दी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चौकी सैदनगर के गांव मंगूपुरा में मुन्नी देवी की बुधवार रात एक बजे पति समेत ससुरालियों ने दहेज की खातिर हत्या कर दी। मृतका का छह माह पूर्व 13 मई का गांव मंगूपुरा सैदनगर निवासी सुरेश के साथ विवाह हुआ था। सूचना पर पुलिस एवं मायके वाले पहुंचे और ससुरालियों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता जयविन्द सिंह निवासी जमापुर थाना मिलक का कहना है कि उसने अपनी पुत्री के विवाह में हैसियत के अनुसार सामान दिया था, लेकिन ससुरालिये दहेज के सामान से खुश नहीं थे। शादी होते ही दहेज में चार लाख रुपये व चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित करते थे। कई बार पुत्री ने शिकायत भी की पर वे नहीं माने। वह हैसियत से अधिक दहेज की मांग पूरी नहीं कर सका, जिसके चलते उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई।

पिता ने पुत्री के पति सुरेश, सास भूरी व ससुर रामौतार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति व सास को हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह का कहना है पिता की ओर से तीन के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। जांच के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी