आसमान में दिखाई दिया अदभुत नजारा

आसमान में गुरुवार को एक अदभुत नजारा देखने को मिला। सूर्य के चारों ओर घेरा दिखाई दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 12:04 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:06 AM (IST)
आसमान में दिखाई दिया अदभुत नजारा
आसमान में दिखाई दिया अदभुत नजारा

मिलक : आसमान में गुरुवार को एक अदभुत नजारा देखने को मिला। सूर्य के चारों ओर घेरा दिखाई दिया। यह घेरा इंद्रधनुष के रंगों की तरह काफी गहरे रंग में दिखाई दे रहा था। इस दौरान आसमान में बादल भी नहीं थे। सूर्य के चारों ओर गोल रंग-बिरंगा घेरा देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी मिली वह अपने घरों की छतों पर खड़े होकर सूर्य को निहारने लगे। यह घटना गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई और साढ़े बारह बजे तक यह रिग सूर्य के चारों ओर बना रहा। इस घटना को कुछ लोगों ने अशुभ माना तो, कुछ ने इसे खगोलीय घटना माना। अशुभ मानने वाले कुछ लोगों ने अपने आंगन में बड़े बर्तन में पानी भरकर उसमें शनि देव की मूर्ति रख दी। इसके अलावा कुछ लोग अपने परिवार के साथ घरों के अंदर कैद हो गए, जिससे इस रंग-बिरंगे गोल घेरे को उन पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। वहीं कुछ लोगों ने इसको खगोलीय घटना मानते हुए काले चश्मे, एक्सरे आदि से इस नजारे को देखा। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण इस घटना को अपने लिए खतरनाक मानते हुए खेतों से दौड़कर घर पहुंचे और कमरे में छिप गए। महिलाओं ने बच्चों को बाहर निकलने से मना कर दिया। किसी ने अपने आंगन में काली दाल तो किसी ने हल्दी में चावल भिगोकर डाल दिए। उनका मानना था कि, ऐसा करने से आसमान में हुई इस घटना से होने वाली दैवीय आपदा से उन्हें कोई हानि नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी