भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 ने कराया नामांकन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 ने कराया नामांकन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 11:14 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 ने कराया नामांकन
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 ने कराया नामांकन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी के राम विहार स्थित कार्यालय पर बुधवार को चुनाव प्रभारी हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र चंदेल और सह प्रभारी हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पाल की देखरेख में जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद पद के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई।

भाजपा कार्यालय पर सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद पद के लिए नामांकन पत्र बांटे गए। इसमें जिलाध्यक्ष पद के नामांकन के लिए 17 और प्रदेश परिषद पद के लिए पांच नामांकन पत्र वितरित किए गए। इसके बाद नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन पत्र जमा कराए। इनमें मौजूदा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर, मोहन लोधी, अभय गुप्ता, राजीव मांगलिक, हंसराज पप्पू, प्रेम शंकर पाण्डेय, राजकुमार चौहान, अनिल वशिष्ठ, संजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, संजय चौधरी, अशोक विश्नोई, महा सिंह राजपूत, पंकज लोधी ने नामांकन पत्र जमा कराए।

सुरेश बाबू गुप्ता औैर अवधेश शर्मा ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। इसके अलावा प्रदेश परिषद पद के लिए पांच में से दो लोगों ने नामांकन कराए। इनमें कुलवंत औलख और भगवत सरन सक्सेना ने नामांकन पत्र जमा किए। अंत में चुनाव प्रभारी ने नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी