भाजपा राज में रोजगार के लिए भटक रहे युवा

रामपुर : इंडियन नेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर हुई। इस मौके पर श्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 08:32 PM (IST)
भाजपा राज में रोजगार के लिए भटक रहे युवा
भाजपा राज में रोजगार के लिए भटक रहे युवा

रामपुर : इंडियन नेशनल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय पर हुई। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। कहा आज युवा रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहा है। भाजपा शासन में किसान आत्महत्या कर रहा है। प्रदेश सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। कहा कांग्रेस सरकार ने जो खाद्य सुरक्षा बिल लागू किया था, भाजपा ने उसे खत्म कर दिया है। राशन वितरण प्रणाली पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। गरीबों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। राशनकार्ड की ऑनलाइन फी¨डग होने के बाद भी लोगों को राशन के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा जल्द ही उक्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर नौमान खां, मोहम्मद आमिर मियां, फैसल हसन, रमेश प्रभाकर, सैयद अदील, ऐजाज खां, शिवा शर्मा, अदनान खां, रामगोपाल सैनी, परवेज, जब्बार खां, शैजी आदि मौेजूद रहे। जासं

chat bot
आपका साथी