केमरी में महिला को तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

या लेकिन उसने विरोध जता दिया। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहली पत्नी का बेटा भी आ गया। उसने पति को तलाक देने के लिए उकसाया। ऐसा न करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया और रात में ही उसे घर से निकाल दिया। वापस आने पर जलाकर मारने की धमकी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Feb 2020 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 03 Feb 2020 11:20 PM (IST)
केमरी में महिला को तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
केमरी में महिला को तीन तलाक, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई इंसाफ की गुहार

जागरण संवाददाता, रामपुर : कानून बनने के बाद भी तीन तलाक के मामले थम नहीं रहे। जिले में अब केमरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता कार्रवाई के लिए थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। मजबूरन उसने रामपुर आकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता केमरी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली है। महिला ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका निकाह 13 साल पहले हुआ था। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी की थी। उसने अपनी पहली पत्नी को जलाकर मार दिया था। वह शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए पीटता था। उसके साथ कुकर्म करता था। पहली पत्नी के तीन बेटे भी उसके साथ मारपीट करते थे। उसके माता-पिता गरीब होने के चलते वह सब जुल्म सहती रही। रविवार रात पति ने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध जता दिया। इस पर पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पहली पत्नी का बेटा भी आ गया। उसने पति को तलाक देने के लिए उकसाया। ऐसा न करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया और रात में ही उसे घर से निकाल दिया। वापस आने पर जलाकर मारने की धमकी दी।

chat bot
आपका साथी