बेटी की शादी का दहेज ले गए बदमाश

बेटी की शादी का दहेज ले गए बदमाश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 10:55 PM (IST)
बेटी की शादी का दहेज ले गए बदमाश
बेटी की शादी का दहेज ले गए बदमाश

मिलक : ज्योहरा गांव निवासी संतोष सिंह का मकान गांव की बाहरी सीमा से सटी नहर के किनारे है। शनिवार रात किसी समय चोर मकान की दीवार में कूमल लगाकर घर में दाखिल हुए। चोर घर में रखे दो संदूक और दो सूटकेस समेत नई साइकिल ले गए। ग्रामीणों ने सूचना दी कि घर से कुछ दूरी पर एक खेत में दो संदूक खुले पड़े हैं। पीड़ित ने बताया कि चोर घर में रखे दो संदूक और दो सूटकेस समेत कुछ दिन पूर्व लाई गई नई साइकिल ले गए। संदूक में 20 हजार नकद, सोने की चैन, सोने की दो चूड़ियां, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठियां ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर नकदी, जेवर समेत कुल डेढ़ लाख रुपये एवं साइकिल ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पुत्री की कुछ दिन बाद शादी होनी है। उसके विवाह के लिए जेवर बनवाए थे। घटना के समय वह परिवार समेत आंगन में सो रहे थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी