सिपाही के संक्रमित होने से जीआरपी थाने में पसरा सन्नाटा, कराया सैनिटाइजेशन

सिपाही के कोरोना संक्रमित होने से जीआरपी थाने में हड़कंप मचा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:12 AM (IST)
सिपाही के संक्रमित होने से जीआरपी थाने में पसरा सन्नाटा, कराया सैनिटाइजेशन
सिपाही के संक्रमित होने से जीआरपी थाने में पसरा सन्नाटा, कराया सैनिटाइजेशन

रामपुर, जेएनएन। सिपाही के कोरोना संक्रमित होने से जीआरपी थाने में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को थाने में सन्नाटा पसरा रहा। थाने में साफ-सफाई कराई गई और सैनिटाइजेशन कराया गया। जीआरपी थाने में प्रभारी समेत करीब 40 लोगों का स्टाफ है। इनमें एक सिपाही कुछ दिन पहले जिला अस्पताल गया था। वहां उसने कोरोना टेस्ट करा लिया। इसके बाद अपनी ड्यूटी करता रहा। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी पर थाने में हड़कंप मच गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम एम्बुलेंस लेकर वहां पहुंच गई। सिपाही को जौहर यूनिवर्सिटी के कोविड केयर सेंटर में क्वारंटाइन कर दिया गया।

इसके साथ ही सिपाही के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कराई गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सिपाही के साथ रहने वाले एक अन्य सिपाही को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों की ड्यूटी आउटर पर थी, जिसके चलते वे बाकी कर्मचारियों के संपर्क में नहीं रहे। इसके अलावा संक्रमित सिपाही के परिजनों को भी क्वारंटाइन कराया गया है। हॉटस्पॉट एरिया में फायर कर्मियों ने किया सैनिटाइजेशन

रामपुर : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए प्रशासन शहर में जगह-जगह सैनिटाइजेशन करा रहा है। इसके लिए अग्निशमन विभाग की भी मदद ली जा रही है। अग्निशमन अधिकारी डॉ. मतलूब हुसैन ने बताया कि गुरुवार को भी शहर के हॉटस्पॉट एरिया समेत कई जगह सैनिटाइजेशन कराया गया। इनमें मुहल्ला शुतुरखाना, गूजर टोला, रेलवे स्टेशन परिसर आदि में सैनिटाइजेशन कराया गया है।

chat bot
आपका साथी