एक हजार पात्र व्यक्तियों को पालिकाध्यक्ष ने बांटे कंबल

नगर पालिका परिषद के परिसर में बुधवार को शिविर लगाकर कंबल बांटे गए। पालिकाध्यक्ष केतकी देवी गंगवार और ईओ छोटे कन्हैया सिंह ने पात्र व्यक्तियों को कंबल बांटे। शिविर में नगर के प्रत्येक वार्ड में रहने वाले 35 लाभार्थियों को कंबल बांटे। कुल 25 वार्ड हैं जिनमें रहने वाले 900 से अधिक लाभार्थियों को कंबल बांटे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में निवास करने वाले गरीब निर्धन और असहाय व्यक्तियों को पालिका के द्वारा समय-समय पर कंबल बांटे जाते हैं। इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा बेहद ही अधिक ठंड पड़ी है। ठंड के मौसम को देखते हुए पालिका ने नगर क्षेत्र में डेढ़ सौ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 11:26 PM (IST)
एक हजार पात्र व्यक्तियों को पालिकाध्यक्ष ने बांटे कंबल
एक हजार पात्र व्यक्तियों को पालिकाध्यक्ष ने बांटे कंबल

जागरण संवाददाता, मिलक : नगर पालिका परिषद के परिसर में बुधवार को शिविर लगाकर कंबल बांटे गए। पालिकाध्यक्ष केतकी देवी गंगवार और ईओ छोटे कन्हैया सिंह ने पात्र व्यक्तियों को कंबल बांटे।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर में निवास करने वाले गरीब, निर्धन और असहाय व्यक्तियों को पालिका के द्वारा समय-समय पर कंबल बांटे जाते हैं। इस बार अन्य वर्षों की अपेक्षा बेहद ही अधिक ठंड पड़ी है। ठंड के मौसम को देखते हुए पालिका ने नगर क्षेत्र में डेढ़ सौ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।

कहा कि नगर की गलियों को पक्का किया जा रहा है। नालियों में बहने वाली गंदगी को प्रत्येक दिन कर्मचारियों द्वारा सफाई की जा रही है। पालिका परिषद के ईओ छोटे कन्हैया सिंह ने कहा कि परिसर में शिविर लगाकर लाभार्थियों को कंबल बांटे गए। पालिका द्वारा नगर में फैले अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी जारी कर दी गई है। उनके द्वारा चेतावनी की समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पालिका उसे ध्वस्त कर देगी।

शिविर में नगर के प्रत्येक वार्ड में रहने वाले 35 लाभार्थियों को कंबल बांटे। कुल 25 वार्ड हैं, जिनमें रहने वाले 900 से अधिक लाभार्थियों को कंबल बांटे।

इस अवसर पर अमित गंगवार, तेजपाल सिंह, गोपेश्वर पटेल, रामपाल पटेल, शशि बाला रोहेला, गीता देवी, रिकू शर्मा, डॉक्टर हुसैन, भूकन लाल, पंकज सक्सेना आदि रहे।

chat bot
आपका साथी