घर में काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर ने गृहस्वामी की पुत्री को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

पुलिस ने छह दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट 15 अक्टूर की रात 10 बजे की घटना नाबालिग के पिता को पुलिस से शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:03 AM (IST)
घर में काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर ने गृहस्वामी की पुत्री को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
घर में काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर ने गृहस्वामी की पुत्री को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, केमरी(रामपुर) : घर में काम कर रहे राजमिस्त्री और मजदूर ने गृह स्वामी की नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। दोनों उसे अपहृत कर खेत में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे वहां पर ही छोड़ कर फरार हो गए। उसके पिता की ओर से चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना केमरी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के व्यक्ति के मकान का निर्माण राजमिस्त्री रिजवान तथा मजदूर मुहम्मद आलम द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान उन दोनों की बुरी नजर गृहस्वामी की नाबालिग पुत्री पर पड़ गई। उन्होंने तरह-तरह के लालच देकर उसे अपने झांसे में फंसा लिया। आरोप है कि शुक्रवार की रात में दोनों दीवार फांद कर घर में घुस आए। परिवार के लोग बराबर के ही दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पुत्री अलग कमरे में सो रही थी। उसके कमरे का गेट खुला देखकर दोनों अंदर घुस गए और मुंह पर कपड़ा लगाकर अपरहण कर ले गए। इसके बाद गांव से कुछ दूर खेत में ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़ कर दोनों फरार हो गए। सुबह में पांच बजे होश आने पर किशोरी जैसे-तैसे घर पहुंची और रोते-रोते मां को आपबीती बताई। इस पर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने अपने पति को बताया तो उनके भी होश उड़ गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उसके पिता को पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। अब चार दिन बाद उन्होंने दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर एफआइआर पंजीकृत कर ली गई है। उधर, घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस को अविलंब आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस पर थाना प्रभारी ने तीन टीमें गठित कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया। 10 घंटों के अंदर ही दोनों आरोपितों को बिलासपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश सिंह ने बताया कि उनका चालान कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी