अधूरा लालपुर पुल पूरा कराएं, किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता रामपुर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने अधूरा लालपुर पुल क ो पूरा कराने के लिए प्रदर्शन किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 11:00 PM (IST)
अधूरा लालपुर पुल पूरा कराएं, किसानों ने किया प्रदर्शन
अधूरा लालपुर पुल पूरा कराएं, किसानों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने अधूरा लालपुर पुल पूरा कराने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें पुल का निर्माण शीघ्र करवाने के साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की है।

इस दौरान, संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि लालपुर पुल राजनीति का शिकार बन चुका है। जिसका नुकसान क्षेत्रवासियों को उठाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं करना चाहिए। इस सबसे जनता में आक्रोश का माहौल पनपने लगा है। कहा कि जब रामपुर से लेकर काठगोदाम तक फोरलेन बन सकती है, दर्जनों पुल बन सकते हैं तो यह पुल क्यों नहीं बन सकता। बार-बार मांग करने व धरना-प्रदर्शन के बावजूद पुल के लिए धनराशि क्यों अवमुक्त नहीं की जा रही है। ऐसा लगता है कि यहां की जनता के साथ जानबूझ कर भेदभाव किया जा रहा है। आगे कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च से किसानों व अधिकारियों की कोई मीटिग नहीं हुई है। इस बीच अनेक गंभीर समस्याओं का अंबार लग गया है। अधिकारी किसानों से मिलना नहीं चाह रहे हैं। कुछ अधिकारियों का रवैया बहुत ही ज्यादा खराब है। सिचाई बंधु व किसान बंधुओं की बैठक दोबारा शुरू करने की मांग की। साथ ही कहा कि रुद्र बिलास चीनी मिल हर साल सैकड़ों करोड़ रुपए घाटे में जा रही है। उसकी वजह इसकी पुरानी मशीनें हैं। आधा सीजन फैक्ट्री बंद रहती है। अब सत्र शुरू होने जा रहा है, जबकि चीनी मिल की कोई तैयारी नहीं है। नई मशीनें लगवाने की मांग की है। मंडल प्रवक्ता महबूब अली, रिजवान अली, जाहिद अली, नब्बू अली, शकील अहमद व ताहिर अली आदि रहे।

chat bot
आपका साथी