शहर में जैन समाज ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

भगवान महावीर जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम के साथ मनाई गई। जैन समाज की ओर से फूटा महल स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जिसका मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इसमें जैन धर्म के आदर्शों पर चलने का सभी से आहवान किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 11:19 PM (IST)
शहर में जैन समाज ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
शहर में जैन समाज ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

रामपुर : भगवान महावीर जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम के साथ मनाई गई। जैन समाज की ओर से फूटा महल स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।

इसमें जैन धर्म के आदर्शों पर चलने का सभी से आहवान किया। इससे पूर्व जैन मंदिरों में सुबह पांच बजे प्रभातफेरी निकाली गईं, जिसमें काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शाम को पालने का कार्यक्रम हुआ, जिसमें भगवान को पालना झुलाकर जन्मदिन मनाया गया।

जैन मंदिरों में बुधवार को महावीर जयंती पर लोगों की सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो गई। जैन समाज के लोगों ने सुबह मंदिरों में जाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद फूटा महल स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई, रथ के सारथी संजय जैन, खवासी पुल्कित जैन, चार इन्द्रों के रूप में रमेश जैन, शिखर चंद जैन, भारत भूषण, राहुल जैन बने। श्रीजी के रथ के आगे नंगे पैर मंगल कलश लेकर डॉ. शीनू जैन इन्द्राणी के रूप में चलीं।

शोभायात्रा में जैन समाज के बैनर के पीछे धार्मिक धुन बजाते हुए सोनी बैंड चल रहा था। इनके पीछे जैन इंटर कालेज के बच्चे भी संगीत की धुन बजाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में जैन धर्म के संदेश लिखी तख्तियां भी थीं, जो सभी को अहिसा के पथ पर चलने को प्रेरित कर रही थीं। इनके अलावा चुनाव के मददेनजर मतदाता को जागरूक करने वाले स्लोगन भी लिखे थे। जैन समाज के लोगों द्वारा श्री जी के रथ को नंगे पैर खींचा गया। शोभायात्रा जिधर से होकर गुजरती लोग पुष्प वर्षा कर स्वागत करते। इस दौरान मार्ग में जगह जगह शिविर लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। शोभायात्रा फूटा महल स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से कोतवाली, शाहबाद गेट होते हुए शिवि टॉकिज के पास आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।

अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन खंडेलवाल, कस्तूर चंद्र जैन, कोषाध्यक्ष नकुल जैन, रथयात्रा संयोजक अजय सेठी, अनुराग जैन स्वाति, प्रमोद कुमार जैन, अशोक कुमार जैन, भारत भूषण जैन, श्रेयांश कुमार जैन, निर्भय जैन, पंडित सौरभ जैन, राजेश सेठी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी