साध्वी प्राची ने एसपी को किया सम्मानित

साध्वी प्राची ने एसपी को किया सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Dec 2019 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 06:05 AM (IST)
साध्वी प्राची ने एसपी को किया सम्मानित
साध्वी प्राची ने एसपी को किया सम्मानित

रामपुर : छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फांसी की सजा के फैसले पर पुलिस की कार्यशैली पर साध्वी प्राची ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा को प्रशंशा पत्र देकर सम्मानित किया। वह गुरुवार को एसपी के शिविर कार्यालय पहुंची। उन्होंने इस गंभीर अपराध में पुलिस द्वारा 40 दिन में विवेचना पूरी कर चार्जशी कोर्ट में दाखिल करने और अपराधी को सजा दिलाने के लिए तमाम साक्ष्य उपलब्ध कराने की प्रसंशा की। कहा कि पुलिस इसी तरह काम करेगी तो ऐसे अपराधियों को सजा भी जल्दी मिलेगी। इस दौरान साध्वी ने मीडिया से भी बात की। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह गलत है। गौरतलब है कि छह माह पुरानी घटना में पुलिस की मजबूत पैरवी के चलते और अदालत द्वारा त्वरित सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया था। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली बच्ची का मुहल्ले के ही 21 वर्षीय नाजिल ने अपहरण कर लिया था। उसे अधबने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।

chat bot
आपका साथी