बुराइयों से बचाता है रोजा

रामपुर, जासं : मोती मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन मुकम्मल हो गया। यहां कारी ख्वाजा अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 May 2018 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 May 2018 08:47 PM (IST)
बुराइयों से बचाता है रोजा
बुराइयों से बचाता है रोजा

रामपुर, जासं : मोती मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन मुकम्मल हो गया। यहां कारी ख्वाजा अहमद ने कुरआन सुनाया और मौलवी अरशद अली ने कुरआन सुना।

इस दौरान मस्जिद को रोशनी से सजाया गया और जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें शाह खालिद ने कहा कि हमें कुरआन मजीद को पढ़ने के साथ ही उस पर अमल भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजा इंसान को बुराइयों से बचाता है। रोजे में हमें बुरे कामों से बचने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा इबादत करना चाहिए। कुरआन की तिलावत करते रहें और पांचों वक्त की नमाज भी पाबंदी से पढें। इस मौके पर कारी ख्वाजा अहमद ने दुआ कराई। मौलवी मकसूद अली, मौलवी रहमत अली फुरकानी, सादिक अली, नाजिर खां आदि मौजूद रहे। उधर हाफिज शाह जमाल उल्लाह की दरगाह स्थित मस्जिद में भी कुरआन मुकम्मल हो गया। इस मौके पर भी दुआ कराई गई। शहर की और भी कई मस्जिदों में तरावीह की नमाज में कुरआन मुकम्मल हुआ है, जबकि अन्य मस्जिदों में तरावीह में कुरआन सुनाया गया।

chat bot
आपका साथी