दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा

स्वार : ससुरालियों ने दस लाख रुपये व बोलेरो की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को पीटा, जिससे उसका गर्भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 10:13 PM (IST)
दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा
दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा

स्वार : ससुरालियों ने दस लाख रुपये व बोलेरो की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव जहांगीरपुर निवासी मोहम्मद हसन ने अपनी बेटी नाजिया का निकाह आठ वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव इमरता राय निवासी अरमान अली के साथ किया था। निकाह में पिता ने दो बीघा जमीन भी बेच दी थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दस लाख रुपये एवं बोलेरो की मांग शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। इस बीच विवाहिता को दो बच्चे पैदा हुए। वर्तमान में भी विवाहिता चार माह के गर्भ से थी। छह फरवरी को विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। पिता ने पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने को लेकर संभ्रांत लोगों से बात की तो दहेजलोभी अपनी जिद पर अड़े रहे। विवाहिता का आरोप है कि वह 23 फरवरी को मायके में थी, जबकि मायके के अन्य सदस्य कहीं गए थे। इसी दौरान पति अरमान अली, ससुर अमीर अहमद, देवर मोहम्मद इरफान, फरियाद एवं नंद अरबीना आ गए। सभी ने उसके साथ मारपीट की। विवाहिता के पेट में लात, घूंसे मारे, जिससे चार माह का गर्भपात हो गया। विवाहिता ने पति अरमान अली, ससुर अमीर अहमद, देवर मोहम्मद इरफान, फरियाद एवं नंद अरबीना के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

chat bot
आपका साथी