छेड़छाड़ के विरोध पर भाभी व देवर को पीटा

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर गर्भवती भाभी और देवर को पीटकर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 08:01 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 08:01 PM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध पर भाभी व देवर को पीटा
छेड़छाड़ के विरोध पर भाभी व देवर को पीटा

सैफनी : छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर गर्भवती भाभी और देवर को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर शाहबाद पुलिस को दी है। दनियापुर गांव निवासी ग्रामीण उमेश ने बुधवार की शाम शाहबाद पुलिस को तहरीर दी। कहां कि गांव के चार युवक घर पर आई उसकी भांजी को बुरी नजर से देखते हुए बार-बार उसके घर में झांक रहे थे। उसके भाई ने उन्हें टोक दिया। आरोप है कि इसी बात पर चारों युवक लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। उसकी पत्नी व छोटे भाई के साथ मारपीट करते हुए उसकी भांजी के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। मारपीट में गर्भवती भाभी व देवर के काफी चोटें आईं। तहरीर गर्भवती महिला के पति उमेश की तरफ से गांव के जीनू, गौरव, मनी और रजत के खिलाफ दी है। जासं

chat bot
आपका साथी