Rampur News: दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हाईवे पर लेट की नारेबाजी, गिरफ्तार

Rampur News द‍िल्‍ली में धरना देने जा रहे भा‍क‍ियू कार्यकर्ताओं और क‍िसानों को रामपुर पुल‍िस ने रोक ल‍िया। पुल‍िस के रोकने पर कार्यकर्ताओं और क‍िसानों ने नारेबाजी शुरु कर दी। हाईवे पर लेटकर घंटों हंगामा क‍िया। ज‍िसके बाद पुल‍िस ने उन्‍हें ह‍िरासत में ले ल‍िया।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 28 May 2023 02:08 PM (IST) Updated:Sun, 28 May 2023 02:08 PM (IST)
Rampur News: दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हाईवे पर लेट की नारेबाजी, गिरफ्तार
Rampur News: दिल्ली जाने से पुलिस द्वारा रोकने पर हाईवे पर बैठे किसान

रामपुर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पूर्व किसानों ने दिल्ली जाने की जिद्द दिखाते हुए हंगामा किया। हाईवे पर लेट कर नारेबाजी करते हुए पुलिस का विरोध भी जताया।

रविवार की सुबह कार्यकर्ता दिल्ली में चल रहे धरने में शामिल होने जा रहे थे। इसके लिए विकास भवन स्थित कार्यालय पर किसान जमा हुए। यहां से कूच करने की तैयारी के दौरान ही पुलिस फोर्स पहुंच गया। दिल्ली जाने से रोक दिया। पुलिस ने उन्हें रोका तो विकास भवन के सामने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ही किसान धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे।

बाद में पुलिस सभी को गिरफ्तार कर बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले गई। इसी तरह शाहबाद से दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने कोतवाली में बैठाया। यहां किसान भाकियू के तहसील अध्यक्ष दरयाव सिंह के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे थे।

chat bot
आपका साथी