कंट्री क्लब में ब्रज की होली देख झूमे लोग

मथुरा से आए कलाकारों ने की शानदार प्रस्तुति लट्ठ मार और फूलों की होली भी खेली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 10:47 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 10:47 PM (IST)
कंट्री क्लब में ब्रज की होली देख झूमे लोग
कंट्री क्लब में ब्रज की होली देख झूमे लोग

जागरण संवाददाता, रामपुर : कंट्री क्लब में शनिवार रात होली के अवसर पर मथुरा से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। होली के गीतों पर उनकी प्रस्तुति देख सभी झूम उठे। कलाकारों ने होली खेलन आयो श्याम सावरियां, नन्द किशोर मोरे साड़ी पे रंग डाल गयो। वृदांवन की कुंज गली में दिख जाये जो कांधा आदि गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। सबसे ज्यादा मंत्रमुग्ध करने वाली फूलों की होली और लट्ठमार होली रही। देर रात तक लोग होली के गीतों पर झूमते रहे। पिछले कई सालों से बंद पड़े कंट्री क्लब को एक बार फिर शुरू किया गया है। इसके फाउंडर मेंबर ने मिलकर यहां होली का शानदार कार्यक्रम किया। मथुरा से शालिनी एंड पार्टी को बुलाया गया, जिसके कलाकारों ने अपने गीतों और नृत्य से ब्रज की होली का अहसास करा दिया। कार्यक्रम में सपिरवार आए शहर के लोग देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ लेते रहे। बाद में अबीर और गुलाल भी उड़ाया गया। एक दूसरे को होली की बधाई भी दी। इस मौके पर मैंथा एक्सपोर्टर विष्णु कपूर, नीरज गुप्ता, रमेश अग्रवाल, निर्मल कांत गोयल, शलभ गुप्ता, संजय रस्तोगी, विजय अग्रवाल, डॉ. वीवी शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी